एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई तथा अगले छह से सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं तथा रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। यह संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जताई है।

देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई तथा अगले छह से सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं तथा रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। यह संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जताई है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और दो उड़ानों को अमृतसर और एक को लखनऊ भेजा गया।

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार रात को शहर में और बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस वक्त के हिसाब से सामान्य है जबकि न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी ने एक ‘येलो अलर्ट’ जारी कर चेतावनी दी है कि मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जिससे बुधवार को निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिसके कारण प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, अगले छह से सात दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि तेज़ हवाओं के कारण दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, एसकेडी बस्ती और प्रेस एन्क्लेव जैसे इलाकों से पेड़ों के गिरने की सूचना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).