देश की खबरें | कोलकाता, दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश, 28 मई से भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता शहर और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसे भारतीय मौसम विभाग ने उस दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले की वर्षा बताया, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।

कोलकाता, 26 मई कोलकाता शहर और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसे भारतीय मौसम विभाग ने उस दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले की वर्षा बताया, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।’’

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे से शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोलकाता और इसके आसपास के हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के उत्तरी भागों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और मालदा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। साथ ही, बंगाल की खाड़ी से अनुकूल वायु प्रवाह और नमी के आने के कारण, अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान