एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुयी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि

जयपुर, सात मार्च राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुयी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक बारिश कोटा के चेचट में 25 मिमी, बांसवाड़ा के भूंगरा में 15 मिमी, पाली के जवाई बांध में 14 मिमी, बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 12 मिमी, बागीदौरा में 11 मिमी, झालावाड़ के पिड़ावा में 11 मिमी, कोटा के मंडाना में 10 मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में 10 मिमी, बांसवाड़ा के सलोपत में 10 मिमी, पाली के सुमेरपुर में 10 मिमी और अन्य कई इलाकों में नौ मिमी से लेकर 1 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र राज्य के दक्षिणी भागों के ऊपर बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने, कहीं-कहीं अचानक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि आठ मार्च को इस तंत्र का असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं नौ मार्च से राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).