देश की खबरें | बिहार के कई हिस्सों में गरज और आंधी के साथ बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कई हिस्सों में रविवार को गरज और आंधी के बीच फिर से बेमौसम बारिश के साथ मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आम की फसल को कुछ नुकसान हुआ है।

पटना, 30 अप्रैल बिहार के कई हिस्सों में रविवार को गरज और आंधी के बीच फिर से बेमौसम बारिश के साथ मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आम की फसल को कुछ नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

एक और दो मई को अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

जिन जिलों में रविवार को बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, जमुई, बांका, गया, औरंगाबाद, अरवल आदि शामिल हैं।

बक्सर जिले में रविवार को सर्वाधिक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शेखपुरा में 37, बांका में 36.8, खगड़िया में 35.8, पटना में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस