एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इस महीने देश के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया।

देश की खबरें | इस महीने देश के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया।

विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

उसके अनुसार दक्षिणपूर्ण अरब सागर तथा दक्षिण तमिलनाडु तट एवं उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के चलते अगले दो-तीन दिन दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी एवं मध्यम वर्षा होगी एवं बादल गरजेंगे।

विभाग के मुताबिक कर्नाटक तट से महाराष्ट्र तट की ओर बहने वाली हल्की पूर्वी हवा के चलते अगले दो दिन तक महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल एवं केरल में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क उत्तरी/पश्चिमी उत्तरी हवा के चलते अगले चार पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तामपान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है और उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रचुर नमी एवं अन्य मौसमीय अनुकूल दशाएं होने के कारण नौ और दस जनवरी की सुबह को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में छिटपुट स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।’’

विभाग के अनुसार 21 से 28 जनवरी तक सुदूर दक्षिणपूर्ण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).