देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरे हालात से थोड़ी राहत मिली।
नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरे हालात से थोड़ी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तेज हवाएं चलने तथा बादल गरजने के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली कड़कने, गरज के साथ बारिश और शाम एवं रात के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए आईएमडी ने निवासियों को खासकर बाहरी गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 96 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

