एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है वहीं कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं।

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि

जयपुर, 28 अप्रैल राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है वहीं कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक उदयपुर के झाड़ोल में 36 मिलीमीटर बारिश, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 29 मिमी, पाली के जवाई बांध में 26 मिमी, उदयपुर हवाई अड्डे पर 25.4 मिमी, उदयपुर के वल्लभनगर में 24 मिमी, गिरवा में 23 मिमी, डूंगरपुर के आसपुर में 15 मिमी, पाली जिले के बाली में 15 मिमी, बूंदी के हिंडोली में 12 मिमी, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 11 मिमी, भोपालसागर में 10 मिमी, उदयपुर के कोटडा में 10 मिमी, अजमेर के नसीराबाद में 10 मिमी, और अन्य कई स्थानों पर नौ से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी तीन चार दिनों तक बादल गजरने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अधिकांश जिलों के इसके लिये 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से शाम तक जालौर में 3 मिमी, सीकर-चित्तौड़गढ़ में 2-2 मिमी, डबोक (उदयपुर) में 1.8 मिमी, सिरोही में 1.5 मिमी, अलवर में 1 मिमी, बाड़मेर में 0.9 मिमी, कोटा में 0.2 मिमी, और जयपुर, चूरू में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38.8 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 27.5 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मई के महीने में राजस्थान में अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दूसरे सप्ताह में भी छुटपुट थंडरस्टोर्म गतिविधियां जारी रहने से तापमान सामान्य व सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शर्मा ने बताया कि तीसरे व चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है इस दौरान अधिकतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).