देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। साथ ही दोनों राज्यों में ठंड का दौर जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 12 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। साथ ही दोनों राज्यों में ठंड का दौर जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पांच मिलीमीटर, लुधियाना में 11 मिलीमीटर, पटियाला में 6.5 मिलीमीटर, पठानकोट में तीन मिलीमीटर, बठिंडा में 31 मिलीमीटर और फरीदकोट में 20.6 मिलीमीटर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में 20.5 मिलीमीटर, हिसार में 13 मिलीमीटर, करनाल में 1.6 मिलीमीटर, नारनौल में 14 मिलीमीटर, रोहतक में तीन मिलीमीटर, भिवानी में छह मिलीमीटर और सिरसा में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पंजाब का गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटियाला और पठानकोट दोनों जगह का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है।
वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री अधिक है।
हिसार में 9.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 11.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक और पंजाब में 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

