देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के कारण दिल्ली में नजफगढ़ के फिरनी रोड, बहादुरगढ़ रोड, पटपड़गंज, वसंत कुंज, मुंडका और बदरपुर सहित कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, आर्द्रता 96 से 65 प्रतिशत के बीच रहने का अनुान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 05:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

