देश की खबरें | दिल्ली में बारिश: नजफगढ़ में मकान ढहने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में एक मकान के ढहने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में एक मकान के ढहने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण एक पेड़ मकान पर गिर गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में महिला के पति को भी मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मकान ढहने की सूचना मिली।

सिंह ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि तेज हवाओं के कारण द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में बने एक कमरे पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान ढह गया।

उन्होंने बताया कि मलबे में एक महिला, उसका पति और उनके तीन बच्चे दब गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस और अग्निशमन विभाग की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया और जाफरपुर कलां के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया।’’

घटना में ज्योति, आर्यन (सात), ऋषभ (पांच), प्रियांश (सात माह) की मौत हो गई। अजय (30) को सीने और कलाई में मामूली चोटें आईं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\