देश की खबरें | दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश, यातायात प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित और जगह-जगह जलभराव हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित और जगह-जगह जलभराव हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन में जलभराव की 20 शिकायतें प्राप्त हुईं जबकि दिल्ली नगर निगम को पांच शिकायतें मिलीं।
विभाग ने बताया कि पेड़ उखड़ने की भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली का शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वी दिल्ली और दिल्ली के दक्षिणी व पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई। रिज वेधशाला ने अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 22.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की।
दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले राजमार्ग रोहतक रोड पर बारिश के कारण भारी जाम लग गया।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''नांगलोई से टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका से जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।''
पुलिस ने बताया कि फतेह सिंह मार्ग, ओल्ड ककरोला रोड, श्याम विहार चौक के पास नजफगढ़ और नजफगढ़-नांगलोई रोड पर भी गड्ढों और पानी जमा होने के कारण यातायात बाधित रहा।
विभाग के मुताबिक, आर्द्रता 92 से 91 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
आईएमडी ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार देर रात 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

