एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार शाम मध्य दिल्ली में बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्य दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, पांच सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार शाम मध्य दिल्ली में बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

विभाग ने कहा कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है।

उसने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 83 दर्ज किया गया, जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

वहीं, दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के लोगों ने 2024 की पहली छमाही के 128 दिनों तक साफ हवा में सांस ली।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी-जुलाई, 2024 की अवधि के दौरान 'अच्छे दिन' (अच्छा/संतोषजनक/मध्यम एक्यूआई) 128 थे।

इसमें बताया गया कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक 'अच्छे दिनों' की संख्या 20 रही।

रिपोर्ट में बताया गया कि वायु गुणवत्ता के संदर्भ में 'अच्छे दिनों' की संख्या 2018 में 159 से बढ़कर 2023 में 206 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).