देश की खबरें | बारिश ने राज्य सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी: हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हाल की बारिश ने एक बार फिर भाजपा नीत सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है क्योंकि राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

चंडीगढ़, 30 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हाल की बारिश ने एक बार फिर भाजपा नीत सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है क्योंकि राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "कई इलाके जलमग्न हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कें पानी में रेत के ढेर की तरह बह गईं।"

उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां लोगों को सीवेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा हो।

पिछले एक हफ्ते में राज्य में हुई बारिश का जिक्र करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा, 'गुड़गांव से लेकर पंचकूला, झज्जर से लेकर कैथल तक हर जगह सड़कों, गलियों, घरों, दुकानों और वाहनों के जलमग्न होने की तस्वीरें आ रही हैं।"

उन्होंने कहा, 'फतेहाबाद, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों की तस्वीरें देखकर लगता है कि गलियां नदियां और सड़कें तालाब बन गई हैं।

हुड्डा ने कहा कि जलभराव से आम जनजीवन ही नहीं लोगों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक बिजली कटौती ने समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी