एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को उमस भरा दिन रहा और शुक्रवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को उमस भरा दिन रहा और शुक्रवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। दिन में आर्द्रता 56 से 91 प्रतिशत के बीच रही।

शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).