एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश और जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा तथा जयपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

जयपुर, 30 जून राजस्थान में पिछले 24 घंटे में भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश और जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा तथा जयपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि बाड़ी (धौलपुर) में 12 सेंटीमीटर, बसेड़ी में 11 सेंटीमीटर, भरतपुर के नगर में 10 सेंटीमीटर, कुम्हेर में नौ सेंटीमीटर, डीग में आठ सेंटीमीटर, पहाड़ी में छह सेंटीमीटर, रूपबास में छह सेंटीमीटर, नागौर में पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से लेकर एक सेंटीमीटर से कम तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक चूरू में सर्वाधिक 51.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर में 4.5 मिलीमीटर, जयपुर में 3.7 मिलीमीटर, अलवर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। फतेहपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीती रात राज्य के अधिकांश भागों में तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).