देश की खबरें | केरल में बारिश जारी, चार जिलों के लिए रेड अलर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के जारी रहने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए राज्य के चार जिलों के वास्ते रेड अलर्ट जारी किया जिसका मतलब है कि इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
तिरुवनंतपुरम, 18 मई केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के जारी रहने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए राज्य के चार जिलों के वास्ते रेड अलर्ट जारी किया जिसका मतलब है कि इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
रेड अलर्ट कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए जारी किए गए हैं।
सुबह में, आईएमडी ने चार जिलों के साथ-साथ त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम सहित सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम के लिए जारी ऑरेंज प्रभावी रहेगा।
आईएमडी ने कन्नूर और कासरगोड के लिए बृहस्पतिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देश में विभिन्न मौसम पूर्वानुमान केंद्रों राज्य में आज अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले पांच दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।
केंद्रीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य में भारी और बहुत भारी बारिश और उसके बाद के दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इस महीने के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की संभावना के बावजूद भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने जिला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी और उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए थे।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने केरल में पहले ही पांच दलों को तैनात कर दिया है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने लोगों से बारिश कम होने तक नदियों और अन्य जलाशयों से दूर रहने को कहा है।
एसडीएमए ने लोगों से जब तक आपात स्थिति न हो तबतक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है। साथ ही बारिश कम होने तक रात की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।
जिला प्रशासन ने भी लोगों को तटीय क्षेत्रों के पास न जाने की चेतावनी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

