एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कुछ स्थानों पर हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से दिल्लीवासी गर्मी से परेशान थे।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कुछ स्थानों पर हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से दिल्लीवासी गर्मी से परेशान थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि के दौरान शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

आईएमडी ने दिन में शहर के आसमान में बादल छाये रहने के साथ ही हल्की बारिश होने का पुर्वानूमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में आज पूर्वाह्न 11 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).