देश की खबरें | भारत के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें, दिल्ली में उमस भरा रहा मौसम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज और बौछारों के साथ बारिश हुई, जबकि उत्तर भारत में मौसम गर्म और उमस भरा रहा।
दिल्ली, 11 सितंबर, देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज और बौछारों के साथ बारिश हुई, जबकि उत्तर भारत में मौसम गर्म और उमस भरा रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और केरल में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- नवरात्र से पहले गड्ढा मुक्त हो प्रदेश.
विभाग के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा हुई।
वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में गरज के साथ वर्षा हुई।
यह भी पढ़े | Maharashtra: मुख्यमंत्री पर बना कार्टून साझा करने पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट.
पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की स्थिति देखी गई।
कर्नाटक में, तेज हवाओं के कारण भटकल समुद्र तट पर फंसे 24 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा बचाया गया। वहीं भारी बारिश के कारण मंगलुरु शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले के कुछ हिस्सों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मंगलुरु के कुन्तीकन में एक आवासीय परिसर की दीवार ढह गई, जिससे इलाके में खड़ी कई कारें मलबे में दब गईं।
मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में शुक्रवार और शनिवार के लिए रेड अलर्ट और 13 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस दौरान गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का पू्र्वानुमान जताया।
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्त की है। आर्द्रता का स्तर 44 से 90 प्रतिशत के बीच रहा।
शहर में सितंबर में सामान्यत: 66.4 मिमी की तुलना में सिर्फ 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून शुरू होने से लेकर अब तक सामान्यत: 590.2 मिमी बारिश की तुलना में 576.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की समान राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा का हिसार 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 36.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अमृतसर और लुधियाना में क्रमश: 35.8 डिग्री और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 11 से 12 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

