एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर ग्रामीण के आसपास के क्षेत्र, सीकर, अलवर में बृहस्पतिवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले पड़े।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के ऊपर बने नये तंत्र से बृहस्पतिवार को जयपुर के पश्चिमी व उत्तरी भागों, सीकर के पूर्वी भाग, व आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र दर्जे का थंडरस्टोर्म (बिजली कड़ने के साथ बारिश) गतिविधियां जारी है। यहां कहीं-कहीं अचानक तेज हवाओं के साथ, हल्के से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि भी दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अगले एक सप्ताह मेघगर्जन के साथ कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश, अचानक तेज हवाएं व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल सम्भावना है।

मौसम विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि वो अपनी तैयार सरसों चना, जीरा व अन्य रबी फसलों की कटाई कर उनका सुरक्षित भंडारण कर लें।

विभाग की ओर से जारी परामर्श में कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। वहीं रबि की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान रखने को कहा गया है।

विभाग ने अचानक तेज हवाओं से सोलर पेनल को नुकसान से बचाने हेतु आवश्यक उपाय करने का सुझाव दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).