देश की खबरें | दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले हफ्ते बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि 21 से 25 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी को बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम स्थिति बनने के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने का अनुमान है।’’

मौसम कार्यालय ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

इसने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अभाव बारिश नहीं होने का कारण था।

पिछले साल, शहर में जनवरी में 82.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक बारिश थी।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार को 1.4 डिग्री था।

कोहरे के कारण उत्तरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

जितेंद्र अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\