देश की खबरें | विरासत स्थलों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेन सेवा शुरू करेगा रेलवे : वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक विशेष ट्रेन को देश को समर्पित किया, जो विरासत स्थलों से संबंधित मार्गों पर चलाई जाएगी।

चेन्नई, आठ जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक विशेष ट्रेन को देश को समर्पित किया, जो विरासत स्थलों से संबंधित मार्गों पर चलाई जाएगी।

वैष्णव ने यहां एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्टीम लोको ट्रेन के रूप में संशोधित एक ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि आगामी कुछ महीनों में विरासत मार्गों पर ऐसी और ट्रेन शुरू की जाएंगी।

उन्होंने इस अवधारणा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि रेलवे ने एक नयी अवधारणा- 'हेरिटेज स्पेशल' पेश करने की योजना बनाई है, जिसे थीम के रूप में 'भाप इंजन' का उपयोग करके बनाया जाएगा।

रेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं, भाप इंजन हमारे साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और भले ही यह आज नहीं चल रहा है, लेकिन हमने सोचा कि हम एक नए इंजन वाली ट्रेन बना सकते हैं जो भाप इंजन वाली ट्रेन की तरह दिखती है लेकिन वास्तव में बिजली से चलती है। ’’

वैष्णव ने कहा कि इस नयी योजना का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने प्रस्तुत किया गया और उन्होंने इसमें विश्वास जताते हुए इसे 'विरासत भी, विकास भी' नाम दिया, यानी 'विरासत' और 'विकास' एक साथ चलना चाहिए।

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘इस नयी अवधारणा को विरासत विशेष के रूप में बनाया गया है, इसके लिए मैं रेलवे के बहुत अच्छे तकनीकी अधिकारियों, कर्मचारियों और गोल्डन रॉक रेलवे वर्कशॉप, तिरुचिरापल्ली, पेरंबूर और अवाडी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अवधारणा की रूपरेखा बनाने में अहम योगदान दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू