प्रवासी कामगारों से नहीं लिया जा रहा है विशेष ट्रेनों के टिकट का किराया, रेलवे ने 85 फीसदी सब्सिडी दीः बीजेपी
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार भी टिकट के लिए भुगतान कर सकती हैं.
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि रेलवे ने प्रवासी कामगारों को ले जाने के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों के टिकट के किराये में 85 प्रतिशत की सब्सिडी दी है और शेष 15 फीसदी किराया राज्य सरकार को देना होगा. पार्टी की यह प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर हमला करने के बाद आई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार भी टिकट के लिए भुगतान कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार यह कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कहा कि वह कांग्रेस शासित राज्यों को भी ऐसा ही करने को कहें.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गरीब प्रवासी मजदूरों से किराये का पैसा लेने के लिए रेलवे पर हमला किया था. हालांकि रेलवे ने पीएम केयर्स कोष में 151 करोड़ रुपये का दान दिया है. पात्रा इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. पात्रा ने ट्वीट किया, " राहुल गांधी जी मैंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश संलग्न किए है, जिसमें साफ-साफ लिखा है 'किसी भी स्टेशन पर कोई भी टिकट नहीं बेचा जाएगा.' रेलवे ने 85 प्रतिशत की सब्सिडी दी है और राज्य सरकारें 15 फीसदी का भुगतान करेंगी. राज्य सरकार टिकट के पैसों का भुगतान कर सकती हैं (मध्य प्रदेश सरकार भुगतान कर रही है). कांग्रेस शासित राज्यों से ऐसा ही करने के लिए कहिए.'' यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- ‘नमस्ते ट्रंप’ पर 100 करोड़ रु खर्च किए तो फिर मजदूरों के लिए मुफ्त रेल यात्रा क्यों नहीं
And this is how the Congress ruled State Governments can pay the 15% for the Migrant workers (85% being taken care of by the Railways) rather than politicising the otherwise smooth process taken up by the railways. https://t.co/Axtmen5nY9 pic.twitter.com/RNQdcfNBvB
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 4, 2020
बीजेपी नेता ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक 'श्रमिक एक्सप्रेस' में गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 1,200 टिकट रेलवे द्वारा संबंधित राज्य सरकार को सौंपे जाते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को टिकट की कीमत साफ करनी चाहिए और टिकटों को कामगारों को सौंपना चाहिए. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसने निर्णय लिया है कि वह लॉकडाउन की वजह से कार्यस्थलों पर फंसे प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के घर जाने के लिए रेलवे के टिकट का खर्च उठाएगी. यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी: कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के रेल टिकट का खर्च वहन करेंगी
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने एक बयान में पार्टी के फैसले का ऐलान किया है. एक ट्वीट में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को किराये का भुगतान नहीं करना होगा, क्योंकि रेल यात्रा निशुल्क होगी. स्वामी ने कहा, "पीयूष गोयल के दफ्तर से बात की है. केंद्र सरकार 85 प्रतिशत का और राज्य सरकार 15 फीसदी क भुगतान करेंगी. प्रवासी मजदूर निशुल्क जाएंगे. मंत्रालय एक सरकारी बयान में यह स्पष्ट करेगा. "
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

