देश की खबरें | रेलवे ने ठाणे की घटना के बाद मुंबई की सभी लोकल ट्रेन में स्वचालित दरवाजे लगाने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्रालय ने मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए सभी मौजूदा और नई लोकल ट्रेनों के डिब्बों में स्वचालित दरवाजे की सुविधा देने का फैसला किया है। यह जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

नयी दिल्ली, नौ जून रेल मंत्रालय ने मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए सभी मौजूदा और नई लोकल ट्रेनों के डिब्बों में स्वचालित दरवाजे की सुविधा देने का फैसला किया है। यह जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

ठाणे जिले में एक चलती हुई, भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरने से सोमवार को चार यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में घटी भयावह घटना के बाद मंत्रालय ने मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन सभी लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजों की सुविधा देने का फैसला किया है।

कुमार ने कहा, ‘‘इसके अलावा, वर्तमान में उपयोग में आ रहे सभी डिब्बों को फिर से डिजाइन किया जाएगा और मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए इनमें स्वचालित दरवाजों की सुविधा प्रदान की जाएगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी।

रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि दो खचाखच भरी ट्रेन आसपास की पटरियों से विपरीत दिशा में जा रही थीं और संभवत: पायदान पर लटके यात्रियों की पीठ पर लदे बैग एक-दूसरे से टकरा गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट