देश की खबरें | ग़रीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत रेलवे ने 14.14 लाख मानवदिवस रोजगार सृजित किए: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने लॉकडाउन की बाद की अवधि के दौरान आर्थिक गतिविधियों को फिर तेजी से शुरू करने के लिए छह राज्यों के चिन्हित जिलों में केंद्र के गरीब कल्याण रोज़गार अभियान (जीकेआरए) के तहत 14.14 लाख मानव दिवस रोज़गार सृजित किए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च रेलवे ने लॉकडाउन की बाद की अवधि के दौरान आर्थिक गतिविधियों को फिर तेजी से शुरू करने के लिए छह राज्यों के चिन्हित जिलों में केंद्र के गरीब कल्याण रोज़गार अभियान (जीकेआरए) के तहत 14.14 लाख मानव दिवस रोज़गार सृजित किए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।

जीवनयापन के लिए रेलवे पर निर्भर करने वाले लोगों को लॉकडाउन के बाद हुई रोजगार की हानि अथवा काम छूटने के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, गोयल ने उच्च सदन को बताया कि मंत्रालय ने ऐसा कोई अध्ययन नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, लॉकडाउन की समाप्ति के बाद आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए ठेकेदारों द्वारा रखे जाने वाले श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए, रेलवे ने कई उपाय किए। सरकार के द्वारा 20 जून 2020 को 125 दिनों के लिए घोषित जीकेआरए के तहत 140 परियोजनाओं में 14,14,604 मानवदिवस का रोजगार सृजित किया गया।’’

उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के चिन्हित जिलों में जीकेआरए के तहत रोजगार सृजित किया गया था।

कोविड ​​-19 के कारण रेलवे कर्मचारियों की मृत्यु के बारे में लिखित रूप से पूछे गये एक अन्य प्रश्न के जवाब में, गोयल ने कहा कि ऐसे कर्मचारी जिनकी काम के दौरान मृत्यु हुई उनके परिवार में एक पात्र व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद मुआवजा राशि बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर