विदेश की खबरें | ब्रिटेन में तीसरे दिन भी जारी रेल कर्मचारियों की हड़ताल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रेन कंपनियों ने कहा है कि लगभग 40,000 रेल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते बहुत कम ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसे बीते 30 साल में सबसे बड़ी रेल हड़ताल माना जा रहा है।
ट्रेन कंपनियों ने कहा है कि लगभग 40,000 रेल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते बहुत कम ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसे बीते 30 साल में सबसे बड़ी रेल हड़ताल माना जा रहा है।
इन कर्मचारियों ने नौकरी, वेतन और कामकाजी शर्तों को लेकर विवाद के चलते मंगलवार और बृहस्पतिवार को 24 घंटे की हड़ताल की थी।
कर्मचारी पर्याप्त वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि चार दशक में सबसे अधिक महंगाई होने के चलते उनके लिए खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
इस बीच, ट्रेन कंपनियां खर्चों में कटौती और कर्मचारियों की संख्या कम करने पर जोर दे रही हैं। ये कंपनियां दो साल से जारी महामारी के दौरान आपात सरकारी अनुदान पर खर्चे चला रही हैं।
रेल, समुद्र एवं परिवहन यूनियन के महासचिव मिक लिंच ने कहा कि रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। इन्हीं कर्मचारियों को कोविड के दौरान नायक कहकर इनकी प्रशंसा की गई थी।
उन्होंने स्काई न्यूज से कहा, ''यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो हम और अधिक कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे।''
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)