एजेंसी न्यूज

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों को विशेष रेलगाड़ी चलाने की अनुमति देने की अपील की

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस तरह की रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखने के बाद रेल मंत्री ने यह अपील की है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों को विशेष रेलगाड़ी चलाने की अनुमति देने की अपील की
जमात

नयी दिल्ली, दस मई रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी राज्यों से अपील की है कि प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अनुमति दें ताकि फंसे लोग अगले तीन-चार दिनों में अपने घर पहुंच सकें।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस तरह की रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखने के बाद रेल मंत्री ने यह अपील की है।

गोयल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के मुताबिक रेलवे बेहद कम समय के नोटिस पर प्रतिदिन 300 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने के लिए बीते छह दिनों से तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि अपने फंसे श्रमिकों को निकालने और वापस लाने की अनुमति दें ताकि अगले तीन-चार दिनों में हम उन सभी को वापस घर पहुंचा सकें।’’

पश्चिम बंगाल की सरकार ने शनिवार को दावा किया था कि अपने श्रमिकों को वापस लाने के लिए उसने आठ रेलगाड़ियों को मंजूरी दी है। इसने कहा कि इनमें से चार रेलगाड़ियां शनिवार को रवाना होंगी लेकिन उन रेलगाड़ियों का संचालन नहीं हुआ।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभाग प्रतिदिन 300 रेलगाड़ियों का संचालन कर सकता है जिससे पांच दिनों में करीब 20 लाख प्रवासी श्रमिकों की यात्रा संभव है।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि राज्य मंजूरी नहीं दे रहे हैं, खासकर पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे राज्य।

देश भर में दस मई तक 366 ‘‘श्रमिक स्पेशल’’ रेलगाड़ियों का संचालन हुआ जिनमें से 287 अपने गंतव्यों तक पहुंची और 79 रेलगाड़ियां अभी रास्ते में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).