एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम, पूर्वोत्तर के कई अन्य राज्यों में भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम, पूर्वोत्तर के कई अन्य राज्यों में भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

गुवाहाटी, तीन जुलाई असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि शाम को भूस्खलन के कारण लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना दीमा हसाओ जिले के दिहाखो और मुपा स्टेशनों के बीच हुई।

शर्मा ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। भूस्खलन के कारण रेल खंड पर यातायात रोक दिया गया है, जब तक कि इसे साफ नहीं कर दिया जाता।’’

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण पांच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एक आंशिक रूप से रद्द कर की गई है।

शर्मा ने बताया कि एक ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव किया गया और सात को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).