एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भूस्खलन से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में भूस्खलन के कारण त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | भूस्खलन से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित

गुवाहाटी, सात जुलाई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में भूस्खलन के कारण त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि भूस्खलन के कारण कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, कुछ ट्रेनों की यात्रा गंतव्य स्टेशन से पहले ही खत्म कर दी गयी, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया।

एनएफआर ने कहा, “लुमडिंग मंडल के मुपा-दिहाखो स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने के कारण लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में चलने वाली ट्रेनों की सेवाएं बाधित हुईं।”

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जब तक पटरियों से मलबा और मिट्टी को पूरी तरह हटाया नहीं जाता, तब तक इस खंड पर ट्रेन परिचालन स्थगित रहेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी, लुमडिंग, सिलचर, बदरपुर और अगरतला स्टेशनों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित की गयी हैं।

रद्द की गई ट्रेनों में गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस, रंगिया-सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दुल्लभछड़ा एक्सप्रेस और सिलचर-नाहरलागुन एक्सप्रेस शामिल हैं।

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-सिलचर एक्सप्रेस और कोलकाता-अगरतला एक्सप्रेस हैं।

एनएफआर की विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम से कम सात अन्य ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित या विनियमित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).