देश की खबरें | भूस्खलन के कारण बेंगलुरु-मंगलुरु खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मैसुरु, 10 अगस्त कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ।
दक्षिण पश्चिमी रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। बेंगलुरु जाने वाले कुछ यात्री बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर चले गए।
रेलवे ने बचे हुए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।
प्रभावित रेलगाड़ियों में रेल संख्या 16511 केएसआर बेंगलुरु - कन्नूर एक्सप्रेस, जिसे अलूर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16585 एसएमवीटी बेंगलुरु - मुर्देश्वर एक्सप्रेस, जिसे हासन में रोका गया। ट्रेन संख्या 16586 मुर्देश्वर - एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16512 कन्नूर - केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन सं. 16596 करवार - केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस, जिसे डोनिगल में रोका गया।
हुबली स्थित दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राहत सामग्री और बचाव दल भेज दिए गए हैं और मरम्मत का काम जारी है।
महाप्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त महाप्रबंधक केएस जैन और विभागाध्यक्षों सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
क्षेत्र में 26 जुलाई को भूस्खलन के बाद सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं और बेंगलुरु व मंगलुरु के बीच रेल सेवाएं 8 अगस्त को ही फिर से शुरू हुई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

