देश की खबरें | कर्नाटक में रेल रोको को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोको प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को कर्नाटक में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
बेंगलुरु, 18 फरवरी केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोको प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को कर्नाटक में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
बेंगलुरु में प्रदर्शन में कम लोगों ने हिस्सा लिया लेकिन रायचूर, बेलगावी और दावनगेरे में बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
प्राप्त सूचना के अनुसार, बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन, मैसुरू, रायचूर, बेलगावी, विजयपुरा, दावनगेरे, हुबली-धारवाड़, कोप्पल और कोलार में प्रदर्शन हुए।
प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकने के लिए रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने का प्रयास किया।
सूत्रों ने बताया कि रायचूर, बेलगावी और दावनगेरे में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया।
बेंगलुरु में किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए लेकिन उसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)