ताजा खबरें | रेल चर्चा पांच अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा के अरुण साव ने कहा कि मोदी सरकार से पहले भारतीय रेल गंदगी, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं से घिरी हुई थी, लेकिन अब स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।
भाजपा के अरुण साव ने कहा कि मोदी सरकार से पहले भारतीय रेल गंदगी, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं से घिरी हुई थी, लेकिन अब स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है ताकि इस राज्य की स्थापना से जुड़ा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हो सके।
भाजपा के गिरीश बापट ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया कि पुणे-नासिक के बीच ट्रेन चलाई जाए जो यह बहुत पुरानी मांग है।
भाजपा के शंकर लालवानी ने इंदौर में पांच रेल पुल बनाने की मांग की।
भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि उत्तर-मध्य रेलवे का प्रशिक्षण केंद्र चंडीगढ़ के बजाय झांसी में होना चाहिए।
भाजपा के अनिल फिरौजिया ने कुछ ट्रेनों का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रेनों के ठहराव कम किए जाने से जनता को लगता है कि इसमें सांसद का दोष है, ऐसे में सरकार से निवेदन है कि बंद किये गये स्टॉपेज को फिर से आरंभ किया जाए।
भाजपा की भारती पवार ने नासिक से तिरूपति और अजमेर के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने का आग्रह किया।
बीजद के रमेश चंद्र मांझी, भाजपा की रमा देवी और संगीता सिंह देव तथा कई अन्य सांसदों ने चर्चा में भाग लिया।
हक वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)