देश की खबरें | रायगढ़ बलात्कार-हत्या: आरोपी को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेन में तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी एक व्यक्ति को अलीबाग की सत्र अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीबाग (महाराष्ट्र), दो जनवरी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेन में तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी एक व्यक्ति को अलीबाग की सत्र अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आदेश पाटिल (34) ने 30 दिसंबर, 2020 को पेन के वडगांव गांव में बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के बाद हत्या कर दी थी। वह मामले में जमानत पर था।

किसी भी वकील ने अदालत में उसका प्रतिनिधित्व नहीं किया। पाटिल को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि जाने-माने अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को मामले में विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त किया जाएगा।

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश उत्पन्न हुआ था और स्थानीय लोगों ने पेन नगर में बंद का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\