देश की खबरें | पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री के परिसरों पर छापेमारी, पार्टी ने बदले की कार्रवाई बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी थंगामणि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को उनसे संबंधित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 15 दिसंबर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी थंगामणि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को उनसे संबंधित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ द्रमुक पर आरोप लगाते हुये विधानसभा में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने कहा कि अन्नाद्रमुक की बढती लोकप्रियता से डर कर और ‘‘बदले की राजनीति’’ के तहत डीवीएसी की यह कार्रवाई हुयी है ।

अन्नाद्रमुक नेताओं ओ पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की ‘दिमागी’ रणनीति है । थंगामणि, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मई 2016 से मार्च 2020 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में 4.85 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके खिलाफ नमक्कल में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थंगामणि राज्य में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली सरकार (2016-21) के दौरान बिजली एवं आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। मौजूदा सदन में वह कोमरापलायम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पुलिस ने बताया कि डीवीएसी के अधिकारी पूर्व मंत्री से संबंधित चेन्नई, सलेम, करूर और नमक्कल सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

कुछ स्थानों पर अन्नाद्रमुक के समर्थक, जिन परिसरों में छापेमारी की जा रही है, उसके बाहर जमा हो गये तथा द्रमुक एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की ।

थंगामणि राज्य के मुख्य विपक्षी दल के पांचवें पूर्व मंत्री हैं, जिन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप हैं। थंगामणि से पहले एमआर विजयभास्कर, एसपी वेलुमणि, केसी वीरामणि और सी विजयभास्कर पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं।

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अन्नाद्रमुक के संयोजक पनीरसेल्वम तथा संयुक्त संयोजक पलानीस्वामी ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों के बाद द्रमुक उनकी पार्टी के ‘‘ पुनरुत्थान’’ को लेकर आशंकित है।

दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि इसे बर्दाश्त करने में असमर्थ और व्यक्तिगत एवं राजनीतिक प्रतिशोध के कारण थंगमणि के खिलाफ डीवीएसी को लगा दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड