एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल का कटाक्ष: प्रधानमंत्री ने "टैरिफ" का जवाब पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का दाम बढ़ाकर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) का करारा जवाब दिया है।

देश की खबरें | राहुल का कटाक्ष: प्रधानमंत्री ने

नयी दिल्ली, सात अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) का करारा जवाब दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "आखिरकार मोदी जी ने दिया टैरिफ का करारा जवाब! पेट्रोल-डीज़ल पर कर और गैस सिलेंडर का दाम और बढ़ा दिया। महंगाई से त्रस्त जनता को सरकारी लूट का एक और तोहफ़ा पकड़ा दिया।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पोस्ट में कहा, ‘‘वाह मोदी जी वाह। मई 2014 के मुक़ाबले अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमत में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय दो दो रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है।’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के, एक झटके में 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा, इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).