ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर राहुल का कटाक्ष: यह ‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना’ है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना’ है.
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना’ है. उन्होंने मोटरसाइिकल, कार, ट्रैक्टर और ट्रक के पेट्रोल टैंक फुल कराने की मौजूदा कीमत की तुलना 2014 के समय की कीमत से करते हुए एक ग्राफ भी ट्विटर पर साझा किया. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना.’’
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के कार्यकाल में अब हर सुबह अपने साथ उमंग नहीं, बल्कि महंगाई की उदासी लेकर आती है! ईंधन लूट की नई क़िस्त में आज सुबह भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. सीएनजी भी 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट मतलब महंगाई को जनादेश है. यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, आज करीब 12वें दिन फिर बढ़े तेल के दाम
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. दो सप्ताह से भी कम समय में पेट्रोल की कीमत में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

