खेल की खबरें | राहुल विकेट लेने वाले गेंदबाज, उनकी भूमिका कभी नहीं बदलती: बॉन्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने शुक्रवार को लेग स्पिनर राहुल चाहर की तारीफ करते हुए कहा कि 21 साल का यह खिलाड़ी विकेट झटकने वाला गेंदबाज है और टीम के बड़े खिलाड़ियों के बीच उनकी भूमिका कभी नहीं बदलती है।

चेन्नई, 16 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने शुक्रवार को लेग स्पिनर राहुल चाहर की तारीफ करते हुए कहा कि 21 साल का यह खिलाड़ी विकेट झटकने वाला गेंदबाज है और टीम के बड़े खिलाड़ियों के बीच उनकी भूमिका कभी नहीं बदलती है।

भारत के लिए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके चाहर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स उस छोटे स्कोर का बचाव करने में सफल रही थी।

बॉन्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच से पहले कहा, ‘‘ वह बहुत अच्छा कर रहे हैं, अगर आप राहुल (चाहर) को देखें, तो वह अभी भी काफी युवा हैं, जिसने काफी क्रिकेट खेला है। वह हमारे लिए दबाव वाले मैच (फाइनल) भी खेला है और टीम का प्रमुख सदस्य हैं। खुद को और बेहतर बनाने के मामले में मुझे लगता है कि उसे अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह अच्छा श्रोता है और मैदान पर उतर कर खेल की योजना को उतारना चाहता है। उम्मीद है कि वह अगले कुछ वर्षों तक इसे जारी रखेगा।’’

न्यूजीलैंड के लिए 18 टेस्ट और 82 एकदिवसीय खेल चुके बॉन्ड ने कहा कि टीम में राहुल चाहर की भूमिका बदलाव नहीं आता और टीम चाहती है कि वह विकेट लेने वाले गेंदें डाले।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास पावर-प्ले में ट्रेंट बोल्ट, बूम्स (जसप्रीत बुमराह) जैसे शानदार स्ट्राइक गेंदबाज है। राहुल विकेट लेने वाले गेंदबाज है और आप उन्हें ऐसे गेंदबाजी के लिए प्रेरित करना चाहते है।’’

बॉन्ड ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ का विकेट लेना जरूरी होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन दोनों खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना होगा। वार्नर आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है , वह अपनी टीम के करिश्माई खिलाड़ी है। हमें पता है उन दोनों का विकेट कितना अहम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू