देश की खबरें | राहुल ने केरल के मुख्यमंत्री से ईएसजेड के मुद्दे पर ‘भ्रम पैदा नहीं’ करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से आग्रह किया कि वह पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों (ईएसजेड) के मुद्दे पर ‘‘भ्रम पैदा करना बंद करें।’’

वायनाड (केरल), एक जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से आग्रह किया कि वह पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों (ईएसजेड) के मुद्दे पर ‘‘भ्रम पैदा करना बंद करें।’’

केरल सरकार ने एक दिन पहले ही पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले में संशोधन के लिए शीर्ष अदालत का रुख करने का फैसला किया, जिसके बाद राहुल गांधी का यह बयान सामने आया है।

गांधी ने चेताया कि वह बसावट वाले क्षेत्रों को ईएसजेड में शामिल करने के राज्य सरकार के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।

वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में ईएसजेड की स्थापना के विरोध में यहां आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह विजयन सरकार से आग्रह करते हैं कि उस मुद्दे का हल वह खुद करे, जो उसने खड़ा किया है।

गांधी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से अनुरोध किया था कि वह वायनाड के लोगों की चिंताओं पर विचार करे, जोकि इसके क्रियान्वयन से सर्वाधिक प्रभावित होंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया कि ईएसजेड का निर्धारण 2019 में केरल सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार किया गया है।

ईएसजेड को वायनाड संसदीय क्षेत्र के लोगों के संबंध में ‘‘गंभीर’’ मुद्दा करार देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन को पत्र लिखा था और उनसे लोगों की चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया था लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड