खेल की खबरें | राहुल आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुधवार को जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि विराट कोहली और सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर बने हुए हैं।
दुबई, दो फरवरी भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुधवार को जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि विराट कोहली और सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर बने हुए हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 20वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह दो स्थान के नुकसान से 26वें पायदान पर हैं।
आलराउंडर की सूची में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है। भारत ने हाल के समय में कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।
ब्रिजटाउन में इंग्लैंड खिलाफ पांचवें और निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज की 17 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।
पुरुष रैंकिंग में साप्ताहिक अपडेट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की श्रृंखला के अंतिम तीन मैच के प्रदर्शन पर गौर किया गया। अकील 15 स्थान की छलांग के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 30 रन पर चार विकेट सहित तीन मैच में छह विकेट चटकाए।
अंतिम मैच में चार गेंद में चार विकेट सहित 27 रन पर पांच विकेट चटकाने वाले आलराउंडर और पूर्व कप्तान तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन मैच में नौ विकेट हासिल किए।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डर कोटरेल (10 स्थान आगे बढ़कर 31वें पायदान पर) को भी नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है।
इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली तीन स्थान आगे बढ़कर 32वें जबकि लियाम लिविंगस्टोन 33 स्थान की लंबी छलांग के साथ 68वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में निकोलस पूरन आठ स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैच में 113 रन बनाए जिसमें 70 रन की पारी भी शामिल है। ब्रेंडन किंग (25 स्थान के फायदे से 58वें) और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड (15 स्थान के फायदे से 60वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के चौथे मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मोईन तीन मैच में 73 रन बनाकर 30 स्थान के फायदे से 67वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इन मैच में दो विकेट भी चटकाए जिससे वह आलराउंडर की सूची में ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसारंगा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

