एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'अपराधी बचाओ' मिशन के तहत किया जा रहा है यह कार्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए. कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के 'अपराधी बचाओ' मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया.

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'अपराधी बचाओ' मिशन के तहत किया जा रहा है यह कार्य
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Photo Credits ANI/PTI)

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए. कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के 'अपराधी बचाओ' मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया.

राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "कैसे यह शुरू हुआ 'बेटी बचाओ' और कैसे यह चल रहा है अपराधी बचाओ." प्रियंका ने घटना पर मीडिया में आई एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, "क्‍या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है. बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ."

यह भी पढ़ें: Hathras Gangrape Case: हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की जांच कर रही SIT ने पूरी की जांच, जल्द सौंप सकती है सरकार को रिपोर्ट

प्रियंका के ट़वीट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्‍तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बनाने के लिए प्रियंका गांधी राज्य की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, लेकिन जिस तरह से महिला सशक्‍तीकरण और राज्‍य में विकास की रूपरेखा और बेरोजगारों को रोज़गार देने का काम हो रहा है, उस पर उनकी नजर नहीं जाती है.

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ले कर राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है. इनमें हाल ही में हाथरस में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत का मामला मुख्य रूप से शामिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).