देश की खबरें | राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी और उनके योगदान को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें और देश के विकास में किए गए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

नयी दिल्ली,20 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें और देश के विकास में किए गए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने 'वीर भूमि' जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे।

राहुल ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि आपने देश के लिए जो सपना देखा, उसे पूरा कर सकूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता श्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। एक ऐसा भारत, जिसमें युवाओं की ताकत, गांवों की शक्ति, महिलाओं की क्षमता, नयी प्रौद्योगिकी के प्रयोग को अभिव्यक्ति मिले।”

राहुल ने राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार की जनहित योजनाओं के लिये प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की सराहना की।

उन्होंने पत्र लिख कर कहा, ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा गढ़वा धुरवा बारी योजना जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। छोटे किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों या महिलाएं, समाज के हर वर्ग को हमारे जन-समर्थक एजेंडे से फायदा हुआ है।’’

वहीं, प्रियंका ने देश के विकास में अपने पिता के योगदान को याद किया। उन्होंने फेसबुक पर जारी पोस्ट में कहा, “सूचना क्रांति, संचार क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष में मतदान का अधिकार जैसे कदम इसी अभिव्यक्ति को मजबूती देने के कदम थे। पिताजी का सपना 21वीं सदी में भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाने का था। उन्होंने उस सपने को लेकर दिन-रात काम किया और भारत को एक नयी दिशा दी।”

प्रियंका ने कहा, “हमारा रास्ता चुनौतियों से भरा जरूर है। लेकिन, आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सबको भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर ले जाने के सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराना होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जयंती पर शत-शत नमन। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की क्षमता और महत्व को समझकर लगभग तीन दशक पहले देश में आईटी के गौरवशाली युग की नींव रखी।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालकर अपने कार्यों से उन्होंने देश को सशक्त किया। देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।”

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राजीव गांधी की जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘राजीव एक संकल्प’ समागम का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस मौके पर राहुल गांधी ने एक पत्र में युवा कांग्रेस के समाज सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की।

राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने भी महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक भारत का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\