एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राहुल ने गेंदबाजों की प्रशंसा की, लेकिन कहा पावरप्ले में सुधार जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को यहां छह विकेट से जीत में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रयास की प्रशंसा की लेकिन साथ ही कहा कि टीम को पावरप्ले में रन प्रवाह रोकने पर काम करना होगा।

खेल की खबरें | राहुल ने गेंदबाजों की प्रशंसा की, लेकिन कहा पावरप्ले में सुधार जरूरी

नवी मुंबई, सात अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को यहां छह विकेट से जीत में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रयास की प्रशंसा की लेकिन साथ ही कहा कि टीम को पावरप्ले में रन प्रवाह रोकने पर काम करना होगा।

दिल्ली ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करके उसे तीन विकेट पर 149 रन ही बनाने दिये। लखनऊ ने चार विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजी में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन पावरप्ले में (रनों पर अंकुश लगाने के लिये) काम करना होगा। हमने जज्बा दिखाया। पावरप्ले के बाद गेंदबाजों ने बात की और उन्होंने सही लाइन व लेंथ का पता किया और उस पर अच्छी तरह से अमल किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हमें कितना लक्ष्य हासिल करना है। ओस का प्रभाव सभी टीम के दिमाग में बैठा हुआ है और इसलिए टॉस जीतकर सभी टीम पहले क्षेत्ररक्षण कर रही हैं।’’

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि ओस के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल था लेकिन उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाये थे।

पंत ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर जब इस तरह की ओस पड़ती है तो आप शिकायत नहीं कर सकते। लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने 10-15 रन कम बनाये। हम आखिरी गेंद तक अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में अच्छे रन बनाये लेकिन बीच के ओवरों में समीकरण बदल गये। स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हम 10-15 रन पीछे रह गये।’’

क्विंटन डिकॉक को उनकी 80 रन की पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).