एजेंसी न्यूज

रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को संबोधित कर सकते हैं राहुल गांधी, लालू प्रसाद,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ताकत का प्रदर्शन करने के लिए रविवार को रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करने की संभावना है.

रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को संबोधित कर सकते हैं राहुल गांधी, लालू प्रसाद,
Credit -PTI

रांची, 21 अप्रैल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ताकत का प्रदर्शन करने के लिए रविवार को रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करने की संभावना है. प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में कुल 14 राजनीतिक दल भाग लेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को संबोधित कर सकते हैं राहुल, लालू

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस रैली में केंद्र सरकार के ‘‘तानाशाह’’ रवैये का खुलासा किया जाएगा.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह रैली राज्य के आदिवासियों और मूल निवासियों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल और जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी.’’ भाजपा ने इस रैली को ‘‘विशाल पारिवारिक मिलन समारोह’’ बताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).