देश की खबरें | राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शनिवार को पहुंचेगी मध्य प्रदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ग्वालियर, एक मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नेता के.के. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा शनिवार शाम को ग्वालियर पहुंचेगी, जिसके बाद राहुल एक रोड शो करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल का हजीरा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
मिश्रा ने कहा, "यात्रा शनिवार अपराह्न डेढ़ बजे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना पहुंचेगी और छह मार्च तक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी। रविवार को राहुल मोरखेड़ा में आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।"
मिश्रा ने कहा, "यात्रा रविवार अपराह्न दो बजे शिवपुरी में प्रवेश करेगी, जिसके बाद गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन धार और रतलाम जिलों से गुजरते हुए फिर से राजस्थान में प्रवेश करेगी।"
पूर्वोत्तर में मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

