एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सोमवार को अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा महाराष्ट्र पहुंचने के बाद 10 और 18 नवंबर को राज्य में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

मुंबई, पांच नवंबर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सोमवार को अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा महाराष्ट्र पहुंचने के बाद 10 और 18 नवंबर को राज्य में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा सात नवंबर को शाम सात बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में मदनूर नाका पहुंचेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यात्रा के प्रदेश समन्वयक बालासाहेब थोराट ने कहा, "राहुल गांधी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह 10 नवंबर को नांदेड़ जिले में पहली रैली को संबोधित करेंगे, जबकि 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।"

महाराष्ट्र में 14 दिन की अवधि के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरेगी। इस दौरान राज्य के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और फिर 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

सोमवार शाम को नांदेड़ पहुंचने के बाद अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे जिले के देगलुर बस स्टैंड से यात्रा फिर से शुरू होगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नांदेड़ जिले में चार दिन तक यात्रा चलेगी। इसके बाद 11 नवंबर को यह हिंगोली, 15 नवंबर को वाशिम, 16 नवंबर को अकोला और 18 नवंबर को बुलढाणा जिले में प्रवेश करेगी।

यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में नांदेड़ जिले का दौरा करने वाले थोराट ने कहा कि राज्य में इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, "यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के नौ नवंबर को पैदल मार्च में हिस्सा लेने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए यात्रा में राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को शामिल करने की योजना बनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).