देश की खबरें | केजरीवाल से बड़े ‘अराजकतावादी’ बनने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: ठाकुर का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अरविंद केजरीवाल से भी बड़ा ‘अराजकतावादी’ बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
लखनऊ, नौ फरवरी हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अरविंद केजरीवाल से भी बड़ा ‘अराजकतावादी’ बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता कभी ‘अर्बन नक्सल’ को स्वीकार नहीं करेगी।
ठाकुर ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा विपक्ष से एक बड़ा सवाल है। आप कब तक अपनी हार के लिए अलग-अलग संस्थाओं और व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे? यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में 60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है और हंसी का पात्र बन रही है।’’
उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ का कोई सुबूत नहीं दे सका और आरोप लगाने का कोई कारण नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘जब आप बार-बार जनता को अपमानित करने की कोशिश करते हैं तो जनता बार-बार आपको संदेश देने की कोशिश करती है।’’
ठाकुर ने कहा, ‘‘और, राहुल जी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी) संदेश बहुत स्पष्ट है कि अराजकता की राजनीति के रास्ते पर चलकर आप केजरीवाल से भी बड़े अराजकतावादी बनना चाहते हैं। जनता कभी भी ‘अर्बन नक्सल’ को स्वीकार नहीं करेगी। अगर आप भारत के खिलाफ बोलेंगे, तो लोग आपको कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अगर आप संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाएंगे, तो लोग आपको हमेशा नकारेंगे। अगर आप भारत में रहेंगे और भारत विरोधी रास्ते पर चलेंगे, तो लोग आपको स्वीकार नहीं करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)