देश की खबरें | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अडाणी को ‘‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में अडाणी समूह के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया।

कोलार (कर्नाटक), 16 अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में अडाणी समूह के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया।

वर्ष 2019 में कोलार में गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ पर एक टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 29 मार्च को घोषणा के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा पर आए गांधी ने अडाणी मुद्दे के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने यहां ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अडाणी भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं।’’

कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए गांधी ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उसके प्रमुख चुनावी वादों को मंजूरी दी जाएगी, जिससे उनके क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

राज्य में 10 मई को चुनाव होना है। गांधी ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रही है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के लिये पार्टी के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के प्रदेश प्रमुख डी के शिवकुमार और विधायक दल के नेता सिद्धरमैया सहित वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी को 23 मार्च को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में ‘‘सभी चोरों के मोदी उपनाम क्यों हैं’’ टिप्पणी पर दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। एक दिन बाद, उन्हें मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गांधी ने अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोलार में यह टिप्पणी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान