देश की खबरें | राहुल गांधी ने देखा ‘जल्लीकट्टू’, बोले: यह केंद्र के लिए संदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन ‘जल्लीकट्टू’ का साक्षी बनने के बाद कहा कि उनका यह दौरा केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए था, जो तमिल संस्कृति को ‘दबाना’ चाहती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मदुरै, 14 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन ‘जल्लीकट्टू’ का साक्षी बनने के बाद कहा कि उनका यह दौरा केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए था, जो तमिल संस्कृति को ‘दबाना’ चाहती है।

दूसरी तरफ, भाजपा ने इस आयोजन में राहुल गांधी के शामिल होने को ‘पाखंड’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने पहले इस आयोजन पर प्रतिबंध का समर्थन किया था।

राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

पोंगल के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ द्रमुक की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी मौजूद थे।

‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है, जो पोंगल त्योहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू में करने की कोशिश करते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली से यहां एक बहुत ही लोकप्रिय आयोजन देखने आया, क्योंकि मैं मानता हूं कि तमिल संस्कृति, तमिल और तमिल इतिहास भारत के भविष्य के लिए जरूरी है तथा इनका सम्मान करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी