देश की खबरें | सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों के प्रति संवेदना जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक पार्टी नेता ने बताया कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर उतरने के बाद राहुल सीधे मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे।

एक पार्टी नेता ने बताया कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर उतरने के बाद राहुल सीधे मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल के साथ मूसेवाला के गांव गए।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल के दौरे के मद्देनजर मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब यह वारदात हुई थी, तब राहुल विदेश में थे और वह पिछले सप्ताह स्वदेश लौटे।

मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे।

मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर ‘‘मूसेवाला हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) को स्थानांतरित करने का आग्रह किया था ताकि उनके परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\