देश की खबरें | राहुल गांधी ने नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर शोक प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना है जिन्होंने छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में अपनी जान कुर्बान की है।’’

नक्सली हमले में शनिवार को 22 जवान शहीद हो गये।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 22 जवानों की शहादत की खबर दिल दहला देने वाली है। उन्होंने उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुखद है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नक्सलवाद की बुराई से निपटने की फुर्सत नहीं है। बस टीवी पर घोषणाएं करना काफी नहीं हैं। हमें निर्णायक रणनीति एवं ब्लूप्रिंट सामने रखने की जरूरत है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान