देश की खबरें | अरबी भाषी लोगों से सलाह लेते हैं राहुल गांधी : सरमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी “अरबी बोलने वालों” से सलाह लेते हैं और इसीलिए राज्य में उनकी पहली चुनावी रैली असफल रही। उनका इशारा संभवत: आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की तरफ था।

गुवाहाटी, 14 फरवरी असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी “अरबी बोलने वालों” से सलाह लेते हैं और इसीलिए राज्य में उनकी पहली चुनावी रैली असफल रही। उनका इशारा संभवत: आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की तरफ था।

राज्य में मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एआईयूडीएफ और चार अन्य पार्टियों के साथ मिलकर महागठबंधन किया है।

सरमा ने कांग्रेस को अवैध मुस्लिम प्रवासियों के विरुद्ध रूख अपनाने की चुनौती भी दी।

गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसागर जिले में जिस बोर्डिंग मैदान में गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था, उसकी क्षमता 12000-15000 लोगों की है।

उन्होंने कहा कि गांधी की जनसभा में अधिक लोग नहीं आए थे।

हालांकि, कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि रैली में पचास हजार से ज्यादा लोगों ने राहुल गांधी को सुना।

सरमा ने कहा, “वह (गांधी) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जनसभा को संबोधित कर सकते थे। वह चार्टर्ड विमान से आए और उसके बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्होंने हेलीकाप्टर का प्रयोग किया। वहां सीआरपीएफ की सुरक्षा थी, प्रशासन के लोगों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया। इसमें लगभग 35 लाख रुपये खर्च हुए। मुझे लगता है कि यह पैसा बर्बाद हो गया।”

एक समय में राहुल गांधी के करीबी रहे सरमा ने कहा कि गांधी को लोगों से मिलने के लिए कामाख्या मंदिर, बटद्रवा और माजुली जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा, “जितने लोगों से वह आज की रैली में मिले, इस प्रकार उससे अधिक लोगों से वह मिल सकते थे। वह व्यस्त व्यक्ति हैं और उनके पास किसान आंदोलन चलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। वह अरबी भाषी लोगों से सलाह ले रहे हैं और इसीलिए चीजें गलत दिशा में चली गईं।”

अरबी भाषी लोगों से सरमा का तात्पर्य अजमल से था जो धुबरी से लोकसभा सदस्य हैं। अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के 14 विधायक हैं जिनमें से अधिकतर असम के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू